फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में रात भर चली कांबिंग

Wed, 04 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पकड़ी बदमाशों की स्कार्पियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में मंगलवार रातभर पुलिस एसपी की अगुवाई में कांबिंग करती रही, लेकिन कोई भी बदमाश हाथ नहीं आया। घायल चौकी इंचार्ज को बरेली रेफर कर दिया है। वहीं एसओ किशनी आगरा में उपचार के बाद लौट आए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि किशनी के ग्राम तरिहा की प्रधान संध्या चौहान के घर से सोमवार की रात को देवरानी शशि और तीन बच्चों को बंधक बनाकर बदमाशों ने करीब 14 लाख रुपये की लूट की थी। बदमाश उनकी लाइसेंसी राइफल को खेतों में फेंक कर भाग गए थे। पुलिस को शक था कि ग्राम वरिहा निवासी हिस्ट्रीशीटर मजबूत सिंह चौहान का हाथ इसमें हो सकता है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मजबूत सिंह इसी इलाके में है। इस पर पुलिस ने मंगलवार रात आठ बजे वरिहा के पास उसकी घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देख स्कार्पियो सवार मजबूत सिंह व अन्य बदमाशों ने पुलिस पर सीधा फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। बदमाशों की फायरिंग में एक गोली चौकी इंचार्ज कुसमरा ओमवीर सिंह यादव के हाथ में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कर्मी उन्हें तत्काल किशनी अस्पताल ले आए। वहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया। बदमाशों की दो गोली के निशान कुसमरा चौकी की सरकारी जीप पर भी बने हैं। बदमाशों से मोर्चा लेने के प्रयास में एसओ किशनी दिवाकर सिंह यादव गड्ढे में गिर पड़े। इससे उनके कंधे में गंभीर चोट आई हैं। 

उधर, हमले की सूचना मिलते ही जिले के सभी थानों का पुलिसबल, पीएसी, क्यूआरटी, सीओ भोगांव, एएसपी, एसपी मौके पर पहुंच गए। एसपी हिमांशु कुमार ने रात भर आसपास के खेतों व गांवों में बदमाशों की तलाश में कांबिंग कराई पर कोई बदमाश उनके हाथ नहीं लगा। भागते समय बदमाश अपनी काले रंग की स्कार्पियो को मौके पर छोड़ कर भागे थे उसे पुलिस किशनी थाने पर ले आई। बदमाशों के दुस्साहस से जनता में दहशत है। वहीं घायल चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह यादव को सैफई से अब बरेली रेफर कर दिया है। घायल एसओ दिवाकर सिंह को आगरा में डॉक्टरों ने उपचार के बाद फ्रैक्चर न होने की पुष्टि की है। साथ ही कंधे की हड्डी को घूमना बताया है। इस पर बुधवार शाम एसओ थाने पर लौट आए।
विज्ञापन


मजबूत सिंह का रहा है आपराधिक इतिहास
मैनपुरी। मजबूत सिंह चौहान का आपराधिक इतिहास है। उस पर किशनी थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं और गुजरात में भी एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों उसके घर पर दबिश में पुलिस को चोरी की तीन बाइकें व एलईडी बरामद हुई थी। दबिश के थोड़ी देर बाद ही उसने फोन कर हल्का इंचार्ज राकेश सिंह को जान से मारने धमकी दी थी। 

स्कार्पियो पर पड़े हैं दो रजिस्ट्रेशन नंबर
पुलिस ने बदमाशों की स्कोर्पियो को थाने लाकर देखा तो उसमें दो नंबर डीएल 3ईडीजे 0541 व डीएल 3सीएजे 0511 पड़े थे। इस पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का मानना है कि कार चोरी की प्रतीत हो रही है। इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें