फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिक मिल कालोनी में फायरिंग से दहशत

Sun, 21 May 2017 11:22 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
मल‌िक म‌िल कालोनी में फाय‌र‌िंग की श‌िकायत करने थाने पहुंचे लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मलिक मिल कालोनी में शनिवार रात अंडा के ठेल पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैफई भेजा गया। पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। रविवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
मलिक मिल कालोनी निवासी सुनील यादव शनिवार रात करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन पर घरेलू सामान खरीदने गए थे। वापस लौटते समय कालोनी के समीप एक अंडा के ठेल पर उनका कुछ युवकों से विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी विनीत राठौर निवासी भदावर हाउस, विपुल राठौर निवासी चौहान नगर, चंदन चौहान निवासी कोर्ट रोड ने 8-10 साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी असलाह की बट से पीट रहे थे तभी पत्नी गुुंजन बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर वहां भगदड़ मच गई। इस बीच एक आरोपी ने सीधा फायर किया जो सुनील के सिर में लगने से वह सड़क पर गिर गया। शोरशराबा सुनकर कालोनी के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आनन-फानन में सुनील को सैफई भेजा गया। रविवार दोपहर को पत्नी गुंजन की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व 8-10 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मलिक मिल कालोनी में फायरिंग की घटना के बाद दोपहर को पीड़िता के साथ सदर विधायक राजकुमार यादव कोतवाली पहुंचे। वहां तहरीर दिए जाने के साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने की बात कही।

                       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें