फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

Sun, 28 May 2017 11:54 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
मकान में लगाई गई सेंध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शहपुरा में शनिवार रात चोरों ने एक मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर हजारों की नकदी जेवर चोरी कर लिए। रविवार सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शाहपुरा निवासी शिवनाथ कठेरिया के पुत्र योगेश की सात जून को बरात जानी है। शनिवार रात को परिवारीजन खाना खाने के बाद गर्मी अधिक होने के चलते बरामदे में सोए हुए थे। रात को चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर करीब 50 हजार रुपये की नकदी, कीमती साड़ियां आदि सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने के बाद लहरा चौकी पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित से जानकारी लेने व मौके का निरीक्षण किया। गांव में इससे पूर्व भी रामरतन के मकान में नकब लगाकर चोरी की घटना हो चुकी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें