फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में लड़की के पिता की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव के मोहल्ला कबीरगंज में रविवार की रात लगुन समारोह में हर्ष फायरिंग में लड़की के पिता की मौत हो गई। मृतक जनपद बदायूं में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर तैनात था। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर 23 अप्रैल को मृतक के पुत्र की भी बारात जानी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम नगला कलू निवासी राजेंद्र सिंह (45) पुत्र महेश सिंह ने अपनी पुत्री किरन की शादी थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम नगला मानसिंह निवासी दिनेश के साथ तय की है। रविवार की रात भोगांव के मोहल्ला कबीरगंज स्थित गुजन मैरिजहोम में लगुन समारोह था। रात 10:30 बजे के लगभग हर्ष फायरिंग होने लगी। इसी दौरान एक गोली राजेंद्र के पेट में लगी। गोली लगते ही वहां हड़कंप मच गया। आनफानन में राजेंद्र को परिवारीजन जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को राजेंद्र के पुत्र धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवारीजनों ने बताया कि राजेंद्र का बड़ा पुत्र धर्मेंद्र बीटेक कर चुका है। धर्मेंद्र की भी शादी तय कर ली है। 23 अप्रैल को उसकी बारात जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें