फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर में रखे वानर मुंड, आक्रोश

Sat, 09 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
आक्रोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 किसी अराजक तत्व या फिर तांत्रिक ने बेवर रोडवेज पुलिस चौकी के निकट बने हनुमान जी मंदिर में दो वानरों के मुंड और छह लड्डू रख दिए। सुबह पूजा करने आए श्रद्धालुओं ने जब यह देखा तो आक्रोश भड़क गया और लोगों की भीड़ लग गई और इस तरह की हरकत करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस के पहुंचने से पूर्व किसी ने मंदिर में रखे वानर मुंड को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह 11 बजे के लगभग बेवर के रोडवेज बसस्टैंड पुलिस चौकी के निकट बने शिव मंदिर में स्थापित हनुमान जी मूर्ति की के पास दो वानरों के मुंड एक लाल कपड़े में लपेट कर मूर्ति के पास रखकर कोई चला गया। मूर्ति के पास छह लड्डू भी रखे थे। नगर के ही लोग जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उनकी नजर वानर मुंडों पर पड़ी। यह जानकारी उन्हाेंने आसपास के लोगों को दी। कुछ ही देर में खबर पूरे नगर में आग की तरह फैल गई। मंदिर के पास भीड़ एकत्रित होने लगी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही किसी ने मंदिर में रखे गए वानर मुंडों को हटा दिया। पुलिस का कहना है कि किसी तांत्रिक या अराजक तत्व ने शरारत की है। मामले की जांच की जा रही है। हिंदूवादी संगठनों ने घटना की निंदा की है। वानर मुंड किसने हटाया इसकी भी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें