फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जा न देने के लिए रची थी डूबने की साजिश

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर(मैनपुरी)। थाना घिरोर क्षेत्र में कर्ज के रुपये न देने पड़े इसलिए एक युवक ने स्वयं के डूबने की साजिश रच डाली। 20 जून को नहर की पटरी पर युवक के कपड़े, मोबाइल और बाइक मिली थी इधर, पिता ने अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट थाना घिरोर में दर्ज कराई थी। गुरुवार को पुलिस ने युवक को उसके गांव से बरामद कर लिया। अनुरोध पर युवक को पिता की सुपुर्दगी में देते हुए पुन: ऐसा न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र में 20 जून को नहर पटरी पर एक युवक की बाइक खड़ी मिली थी। बाइक पर युवक के कपड़े और मोबाइल रखा था। लोगों ने आशंका जताई थी कि युवक नहर में नहाते समय बह गया। मोबाइल नंबर के आधार पर युवक का नाम मनोज 30 पुत्र हरिश्चंद्र निवासी चमरौली थाना मक्खनपुर जनपद फीरोजाबाद निकला। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी। जानकारी पर परिवारीजन घिरोर पहुंचे। परिवारीजनों ने भी गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई लेकिन कहीं पता नहीं लग सका। युवक के पिता ने थाना घिरोर में अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गुरुवार को घिरोर पुलिस को सूचना मिली की युवक चमरौली आया हुआ है। पुलिस ने चमरौली पहुंच कर युवक को हिरासत में ले लिया। थाने पहुंच कर युवक ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का आदी है। मक्खनपुर ग्लास फैक्ट्री में वह काम करता है। उसने डेढ़ लाख रुपये चार प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। अब यह चार लाख रुपये हो गया है। आमदनी अधिक न होने के चलते वह कर्जा नहीं चुका सकता। इसी से बचने के लिए वह बाइक से घिरोर तक आया। बाइक, कपड़े और मोबाइल नहर पटरी पर छोड़कर वह बस में बैठ कर मथुरा चला गया। अभी तक मथुरा में ही नौकरी करता था। युवक के पुन: ऐसा न करने की तथा पिता के अनुरोध पर पुलिस ने उसे पिता की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें