फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने के विवाद में तनाव, पीएसी तैनात

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। बुधवार को बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में समझौते के बाद एक समुदाय के युवकों ने दूसरे समाज के युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाए  पीड़ित युवक के घर पर ही दबिश दे दी। इससे कसबा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पीएसी तैनात कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे कस्बा के मोहल्ला कौआटोला निवासी दीपेंद्र शाक्य पु़त्र परशुराम के खेत में मोहल्ला सराय निवासी आसिफ पुत्र मुस्तकीम बकरी चराने लगा। इसको देकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है शाम लगभग सात बजे दीपेंद्र बाजार जाने के लिए मोहल्ला सराय से निकला तो आसिफ ने साथियों के साथ दीपेंद्र की पिटाई कर दी। दीपेंद्र ने बचाव के लिए ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे आसिफ के सिर में चोट आ गई। इसके बाद आसिफ मोहल्ले के लोगों के साथ थाना पहुंचा। दीपेंद्र शाक्य भी समर्थकों के साथ थाना पहुंच गया। थाना पुलिस ने यहां दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।
 बताया जाता है कि मौके पर मौजूद संजीव कुमार शाक्य पुत्र सुरेश पर दूसरे समाज के युवकों ने गाली देने का आरोप लगाते हुए और हाथापाई कर दी। मामला संभलने की बजाए तब और बिगड़ गया जब थाना से बाहर निकलते ही दूसरे समुदाय के लोगों ने संजीव की पिटाई कर दी। भीड़ के चंगुल से संजीव भाग कर सदर बाजार आया तो उक्त युवक भी यहां पहुंच गए। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दूसरे समुदाय के युवकों की शिकायत पर थाना पुलिस ने सीओ के निर्देशन में संजीव के घर पर ही दबिश दे दी। रात  लगभग 11 बजे तक पुलिस के दबिश डालने के कारण लोगों में रोष व्याप्त हो गया। इससे कस्बा में हालात तनावपूर्ण होने की सूचना जिला स्तरीय अधिकारियों को दी गई। यह देख रात लगभग 12 बजे पीएसी को कस्बा में तैनात किया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस मौके पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें