फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसरत कर रहे चार युवकों पर पलटी पिकअप, तीन की मौत

Fri, 24 Jun 2016 11:29 PM IST
ब्ययूराो अमर उजाला
विज्ञापन
कसरत कर रहे चाकसरत कर रहे चार युवकों पर पलटी पिकअप, तीन की मौत प, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी-औंछा मार्ग पर स्थित पड़रिया चौराहे के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे के बाद पिकअप के नीचे चार युवक दब गए। इनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एक युवक को आगरा रेफर किया। वहीं पिकअप में सवार एक महिला की भी हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। वहीं जिला अस्पताल में भी हालात को देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

 देर रात करीब सवा नौ बजे औंछा की ओर से आ रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चौराहे के पास सड़क किनारे कसरत कर रहे चार युवकों पर पलट गई। इससे मौके पर ही नीरज और शिवम निवासी पड़रिया चौराहा की मौत हो गई। वहीं उनके साथी मोहित  और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  वहीं पिकअप में सवार एक महिला उर्मिला देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी पड़रिया चौराहा की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला का पुत्र राहुल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा पिकअप में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल भेजा। वहां से गंभीर हालत में मोहित को चिकित्सकों ने आगरा रेफर किया।
गाड़ी पलटने की आवज सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर तत्काल औंछा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बड़ी संख्या में मृतकों और घायलों के रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। पूरा अस्पताल मृतकों के परिजनों और उनके रिश्तेदारों के रोने की आवाज से गूंज उठा। एसपी देवरंजन ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर फोर्स भेज दिया गया था। पुलिस ने पिकअप के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उससे देर रात तक पूछताछ की जा रही थी। उसके भी हादसे में चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें