फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी को बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म

Mon, 05 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई दलित किशोरी को नशीली दवा खिलाकर संचालक ने तीन दिन तक दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह थाने पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद हरकत में आई थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय दलित किशोरी के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह अन्य परिवारीजनों के साथ घर में रह रही है। 31 अगस्त को किशोरी को बुखार आ गया वह गांव स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई। पहले तो मेडिकल स्टोर संचालक ने बुखार अधिक होने के चलते दवा देने से इंकार कर दिया। किशोरी ने तबियत खराब होने की बात कही तो आरोपी युवक ने उसे आराम करने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। उसे लेकर गांव जखौआ स्थित अपने आवास पर ले गया। किशोरी का आरोप है कि दवा के नाम पर वहां मेेडिकल स्टोर संचालक ने उसे नशीली दवा खिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन दिनों तक वह उसे नशीली दवाएं खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस किशोरी को आरोपी के आवास से नशे की हालत में ले आई। सोमवार को पिता के साथ थाने पहुंचकर किशोरी ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक थाने में दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश चल रही थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें