फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चोरी का प्रयास

Mon, 10 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चोरी का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के जैन मार्केट स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के रविवार रात मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर चोरी करने की कोशिश की। चोर मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर मंदिर की सीढ़ियों पर प्रवेश करने में सफल हो गए लेकिन अंदर लगे चैनल के ताले नहीं तोड़ सके। इसके बाद वो भाग गए, उनका हथौड़ा वहीं छूट गया। पुलिस चोरों की खोज में जुटी है। पुलिस की गश्त के बावजूद चोरों के वारदात की कोशिश करने से समाज में आक्रोश है।  
विज्ञापन

चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को सुबह जब मंदिर के सामने निवास करने वाले आशीष जैन उर्फ आशू घर से निकले तो देखा कि मंदिर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे पड़े हैं। उन्होंने तुरंत समाज के अन्य लोगों के साथ साथ पुलिस को सूचना दी। जब लोगों ने मंदिर के अंदर जाकर देखा तो सीढ़ियों से ऊपर लगे चैनल के ताले सुरक्षित थे।  
सोमवार को नगर में निकाली जाने वाली श्री दुर्गा शोभायात्रा की तैयारियों के लिए रविवार की पूरी रात मुख्य बाजार में रोशनी थी और स्वागतद्वारों को बनाए जाने का कार्य चलता रहा। इसके बाद भी चोरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। त्योहारों के मद्देनजर थाना पुलिस भी नगर में रात्रि गश्त कर रही है लेकिन पुलिस को भी ताले तोड़ने में सफल रहे चोरों की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

घटना से जैन समाज में रोष है। जैन समाज के डा. सुधीर जैन, नलिन कुमार जैन, डा. कमलेश जैन, जयगुप्त जैन, सुनील जैन, राकेश जैन, अशेष जैन, अमन जैन, आशीष जैन, आरसी जैन, मनोज जैन, विप्लव जैन, महावीर जैन आदि ने पुलिस अधीक्षक से मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।  थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीना का कहना है कि पुलिस की एक टीम चोरों की खोजबीन में जुट गई है।  
 
कई घरों को भी बनाया निशाना
मंदिर में चोरी का असफल प्रयास के बाद चोरों ने कई अन्य घरों को भी निशाना बनाया। मोहल्ला ऊपरटीला स्थित विनीत तिवारी के, मोहल्ला मिर्धा निवासी अप्पू, सिंधी गली निवासी रविंद्र कुमार, बड़ा वाजार निवासी राकेश के यहां भी वारदात को अंजाम दिया।

व्यापार मंडल ने की गश्त बढ़ाने की मांग     
नगर व्यापार मंडल कंछल गुट के अध्यक्ष गिरेंद्र सिंह यादव और मिश्रा गुट के अध्यक्ष नितिन उमेश ने पुलिस की सुस्त कार्यशैली की निंदा करते हुए नगर में पिछले महीनों में हुई चोरी की कई वारदातों का खुलासा करने की मांग की है। व्यापारी नेताओं ने कहा है कि घरों और प्रतिष्ठानों के साथ अब धार्मिक स्थल भी चोरों के निशाने पर हैं लेकिन पुलिस गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें