एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
तालग्राम थानाक्षेत्र के नरुइया में छोटे भाई की दुर्घटना में मौत के बाद बड़े भाई ने धोखाधड़ी कर जमीन अपने नाम लिखा ली। विरोध करने पर बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने कप्तान के आदेश पर जेठ के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नरुइया निवासी दीपिका ने जेठ प्रेमचंद्र पुत्र रामस्वरूप के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति दीपचंद्र की 3 जुलाई 2013 को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी।
उसके पति के हिस्से की कृषि भूमि उसके नाम आ गई थी। उसी जमीन को जेठ प्रेमचंद्र ने धोखाधड़ी से कर पत्नी शिवाकांती को तहसील छिबरामऊ में धोखाखड़ी करते हुए 27 सितंबर 2013 को बैनामा करा लिया। तब उसे अपनी जमीन की धोखाधड़ी की पता चला।
रिश्तेदार व परिजनों ने पंचायत कर जेठ से दोबारा 17 अक्तूबर 2013 को बैनामा वापस करा दिया। इसके बाद दाखिल खारिज न होने के बाद जेठ ने पहले बैनामे के आधार पर दाखिल खारिज करते हुए अपने बच्चों के नाम जमीन का बैनामा कर दिया। उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।