फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर हुई थी बीडीसी प्रत्याशी के पति की हत्या

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र में सोमवार की देर शाम मिले क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के पति की हत्या गला दबाकर की गई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम सुन्नामई निवासी रामानंद (38) पुत्र हीरालाल का शव सोमवार की देर शाम ग्राम जरामई के समीप पड़ा मिला था। शरीर पर चोटों के निशान थे गले में भी निशान था। मंगलवार को पुलिस ने रामानंद के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाना बताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। शव विच्छेदन गृह पर परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गौरतलब है कि रामानंद की पत्नी सुनीता देवी विकास खंड सुल्तानगंज के वार्ड संख्या 56 से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। तीन सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद रात में रामानंद घर से गांव में लोगों को चुनाव चिन्ह के बारे में जानकारी देने की बात कहकर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें