शिमला-कालका एनएच पर टिंबर ट्रेल के पास पंजाब के फाजिल्का से 2012 में आजाद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता जसविंद्र सिंह उर्फ रॉकी की शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई है जबकि उनके दो रिश्तेदार बुरी तरह से घायल हुए हैं। गोली लगने से गाड़ी खून से सन गई।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। बदमाशों ने पुलिस की जीप पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने दो घंटे तक पशुओं से लदी डीसीएम का पीछा किया लेकिन चोर चकमा देकर फरार हो गए। इस घटना से पुलिस महकमे और लोगों में हड़कंप मच गया।
सोमवार रात थानाध्यक्ष जगदीश चंद्र दिहुली चौराहा पर गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्होंने पशु चोरों को पशुओं को डीसीएम में लादते देखा। जीप लेकर वो जैसे ही चोरों को पकड़ने पहुंचे तभी उक्त पशु चोरों ने डीसीएम को तेजी के साथ दौड़ा दिया। एसओ ने भी पुलिसकर्मियों के साथ डीसीएम का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस की जीप को पीछा करते देख पशु चोरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। डीसीएम करहल सिरसागंज मार्ग पर दौड़ा दी। एसओ ने इसकी जानकारी सिरसागंज पुलिस को दी लेकिन पशु चोरों ने गाड़ी सिंगेमई मार्ग पर घुमा दी। वायरलेस पर पशु चोरों के साथ हो रही फायरिंग की सूचना मिलते ही सभी मोबाइल टीमें पशु चोरों के पीछे दौड़ने लगीं। पीछा करते हुए पुलिस की जीप नवाटेड़ा होते हुए सिंधिया तिराहा की तरफ मुड़ गई। वहां एक अन्य डीसीएम बीच में आने की वजह से पशु चोरों की गाड़ी पुलिस की नजरों से ओझल हो गई। पीछा करने के दौरान एक स्थान पर पशु चोरों ने जीप पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान 60 से अधिक राउंड फायर हुए।