फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से महिला झुलसी, बकरी मरी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल/औंछा। अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से घरेलू सामान और नकदी जलकर राख हो गई। वहीं औंछा क्षेत्र में भूसे के कूप में आग लगने से महिला झुलस गई। बकरी मर गई। जबकि भैंस और पड़िया झुलस गई। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बा औंछा निवासी राकेश के भूसे के कूप में दोपहर 2:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से कूप के पास बंधी बकरी जलकर मर गई। भैंस और पड़िया झुलस गई। रामश्री आग बुझाने का प्रयास करने लगी। आग की चपेट में आकर वह भी झुलस गई। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने क्षति का आंकलन किया।
कस्बा करहल के मोहल्ला बाग वृंदावन निवासी पिंकू बाथम घर में गैस चूल्हे पर चुर्री भून रहा था। पिंकू चुर्री बेचने का काम करता है। अचानक पाइप लीक होने से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में मोहल्ला के अनिल, जसवंत और विष्णु झुलस गए। लोगों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया तब तक घर में रखी 25 हजार की नकदी, चार बोरा मूंगफली एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें