फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चयन के लिए मैदान में प्रतिभा दिखाएंगे क्रिकेट के खिलाड़ी

Sun, 15 Mar 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बालक वर्ग के अंडर-16 खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल मैच सोमवार से जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होंगे। ट्रायल में पंजीकृत 42 खिलाड़ियों को चार टीमों में विभाजित करके मैच खिलाए जाएंगे। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन होगा।
विज्ञापन

एमसीए सचिव बीडी शुक्ला ने बताया कि अंडर-16 बालक वर्ग में सत्र 2026-27 के लिए जिले के 42 खिलाड़ियों से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में आवेदन किया है। पंजीकृत खिलाड़ियों की चार टीमें एमसीए ए, एमसीए बी, एमसीए सी और एमसीए डी बनाई जाएंगी। सोमवार को सुबह 10 बजे से ट्रायल मैच शुरू होंगे। एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा नए खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षक के साथ ट्रायल मैच भी कराए जाते हैं। ट्रायल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नाम यूपीसीए को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें