फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रास सोसायटी के नए सदस्य बनाएं

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएम ने सोमवार को जिला रेडक्रास सोसायटी प्रबंध समिति की बैठक ली। इसमें कहा कि यह सोसायटी परंपरागत है और अधिकांश जिलों में संचालित है। जिले में कई वर्षों से रेडक्रास सोसायटी की बैठक नहीं हुई है। इसके नए सदस्य बनाने के सीएमओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम चंद्रपाल सिंह ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी की वर्ष 2013-14 में 115710 रुपये की आय हुई। वहीं वर्ष 2014-15 में 561051 रुपये की आय हुई। इसके सापेक्ष मानदेय, अन्य कार्यों पर 128366 रुपये खर्च हुए।
बैठक में समिति के सदस्य अशोक कुमार मिश्र ने रेडक्रास भवन में फिजियोथैरेपी सेंटर चालू कराए जाने और कब्जे को खाली कराने की मांग की। डीएम ने कहा कि बैठक कर नए सदस्य बनाए जाएं। बैठक में सीएमओ डाक्टर केके शर्मा, सोसायटी के सदस्य डाक्टर सीपी गोयल, घनश्याम दास गुप्ता, अब्दुर्रहमान उर्फ बबलू मियां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें