फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निपटाएं मामले

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। शहीद मेला एवं ग्राम विकास किसान प्रदर्शनी में विधिक साक्षरता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कानून की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीजे पंचम बच्चू सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर जिला जज पंचम बच्चू सिंह कहा कि विधिक जानकारी का लोगों में अभाव है, अगर विधिक जानकारी होगी तो लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। अधिकतर मामलों को अपने स्तर पर ही निपटाने का प्रयास करें। मामला गंभीर है तो न्यायालय की शरण अवश्य लें। जूनियर मजिस्ट्रेट प्रथम हरीराम ने कहा कि व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते किसी के बच्चे पर अपराध न थोपें। दहेज मामलों में कमी के लिए सास बहू को अपनी बेटी और बहू सास को मां का दर्जा दे तो नियंत्रण होगा। मोबाइल गुम होने पर थाने में प्रार्थनापत्र देकर अपनी सिम को अवश्य ही बंद करा दें नहीं तो किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
सिविल जज जनार्दन प्रसाद ने बताया कि  पूर्व में न्याय पंचायतों और आपसी समझौतों के आधार पर मामले निपटा लिए जाते थे, लेकिन अब ये व्यवस्थाएं लगभग समाप्ति की ओर हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत लोक अदालतों में ज्यादा से ज्यादा अपने मामलों को निपटाने का प्रयास करें। न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने जमीनी मामलों संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक विपिन चतुर्वेदी, गगनदीप तिवारी ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आलोक राठौर, एसएन चतुर्वेदी, मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें