परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मैनपुरी ब्लाक के 40 से अधिक विद्यालयों में शिक्षक स्वेच्छा से समर कैंप चला रहे हैं। बच्चों को क्राफ्ट पेपर से कटिंग, मिट्टी से खिलौने, मेंहदी, रंगोली आदि बनाना सिखाया जा रहा है।
बीआरसी नगला जुला मैनपुरी पर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समर कैंप में बच्चों को चिड़िया और विभिन्न तरह के रंगोली बनाना सिखाया गया। समापन समारोह में भारती शाक्य ने कहा कि परीक्षा समाप्ति के बाद बच्चे क्रियात्मक कार्यों में काफी रुचि लेते हैं। सह समन्वयक महेश चंद्र चतुर्वेदी, कायम सिंह, सतीश, जयध्वज भदौरिया मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरमंगदपुर में प्रधानाध्यापक अवध कुमार पांडेय, राजवीर सिंह, ज्योत्सिना सिकरवार, सीमा, मीना आदि के सहयोग से कैंप का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय कांकन, लहराएमनीपुर, रतिभानपुर तथा रानीपुर में भी बच्चों ने कैंप मे बढ़ चढ़कर भाग लिया।