फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर से गैस रिसाव, दो घरों लगी आग

Fri, 26 May 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 क्षेत्र के ग्राम गढ़िया जैनपुर में बुधवार को गैस सिलेंडर में आग लग जाने से दो घर जलकर राख हो गए। सूचना के बाद भी फायरब्रिगेड नहीं पहुंची। ग्रामीणों की सक्रियता के चलते ग्रामीणों ने पूरा गांव जलने से बचा लिया। फायर बिग्रेड पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

करहल तहसील के ग्राम गड़िया जैनपुर निवासी दीवान सिंह की पत्नी सीमा देवी शाम 7:30  बजे रसोई में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। अचानक गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में सीमा झुलस गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दमकल को इसकी सूचना दी। इसके बाद भी दमकल मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर भी काल किया लेकिन पुलिस भी नहीं पहुंची। इस दौरान खुद ही ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान दो घरों में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गढ़िया जैनपुर निवासी दीवान सिंह पुत्र भगवान सिंह एवं उनके बड़े भाई जय नारायण पुत्र भगवान सिंह का घर में रखा खाने पीने एवं दैनिक उपयोग में आने वाला सामान और करीब दस हजार रुपये व सोने चांदी के आभूषणों सहित दो लाख से अधिक रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं दीवान सिंह की भतीजी बबली की सक्रियता के चलते दीवान सिंह की पांच बेटियां शिवानी (13), काजल (10), नंदनी (8), पावनी (5) प्रिया (3) की जान बच गई। हालांकि पर्स में रखें 5000 की नकदी एवं कुंडल तोड़िया सोने की जंजीर जलकर राख हो गईं। आग से दोनों घरों में खाने तक के लिए कुछ नहीं बचा है। गुरुवार को पहुंचे लेखपाल नवनीत सिंह ने मौके पर जाकर आग में जले दोनों घरों का जायजा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें