फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: होटल में प्रेमी युगल, गोरक्षा-दल का हंगामा

Tue, 17 Mar 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 3 कोतवाली में ​शिकायत देने पहुंचे गोरक्षा प्रकोष्ठ के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। ओम भंडार वाली गली स्थित होटल में अनैतिक कार्य की जानकारी के बाद सोमवार को गोरक्षा-दल के लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान संस्था के प्रदेश महामंत्री से हाथापाई की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, उससे पहले ही संचालक ने लड़की को पीछे के दरवाजे से भगा दिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महा संघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री सोमेश तिवारी ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि ओम भंडार वाली गली स्थित होटल में अनैतिक कार्य हो रहा है। एक नाबालिग लड़की और गैर समुदाय का युवक मौजूद हैं। जब वह पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और संचालक को ऐसा करने से रोका तो वह झगड़े पर उतारू हो गया। हाथापाई कर दी। हंगामा होता देख वहां भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच संचालक ने लड़की को पीछे के दरवाजे से भगा दिया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए एक युवक को हिरासत में लिया, उसे कोतवाली में लाकर बैठाया। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर ने बताया कि शिकायतकर्ता से तहरीर देने के लिए कहा गया है, तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें