फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संविदा चालक परिचालकों को किया जाए नियमित’

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को रोडवेज वर्कशाप पर धरना प्रदर्शन किया। मांग की कि संविदा चालक परिचालकों को नियमित किया जाए। चार नवंबर को परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को धरना प्रदर्शन में संघ के क्षेत्रीय महामंत्री कपिल दुबे ने कहा कि संविदा चालक और परिचालकों को सरकार नियमित करे। विलंब होने की दशा में वेतन निर्धारित किया जाए। छठवें वेतनमान का एरियर जनवरी 2006 से एवं दी गई महंगाई भत्तों की किश्त का एरियर ड्यू डेट से दिया जाए।

दीपावली से पूर्व परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों को बोनस का भुगतान कराया जाए। रत्नेश पांडेय ने कहा कि डग्गामार संचालन पर शत प्रतिशत रोक लगाई जाए। परिवहन निगम में 12000 बसें की जाएं। परिवहन निगम की कार्यशालाओं में ठेकेदारी प्रथा बंद कर रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाए। राजकुमार यादव ने कहा कि मांगों के संबंध में चार नवंबर को परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ पर विशाल धरना प्रदर्शन होगा। इस मौके पर मनोहर यादव, बृजमोहन, सत्यवीर सिंह, ज्ञान सिंह, रामकिशोर, विपिन परिहार, महेंद्र श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, नरेश शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें