फोटो 30 कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की बैठक में बोलते पदाधिकारी। स्रोत संगठन
मैनपुरी। दीवानी परिसर में बुधवार को कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें संगठन सृजन कार्यक्रम पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह की अध्यक्षता में संगठन सृजन को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि अधिवक्ता अरविंद कुमार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की ओर से गरीब और असहाय के लिए न्याय की लड़ाई मुफ्त में लड़ी जाएगी। विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि कमेटी का गठन कर जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ को उसकी सूची सौंप दी जाएगी।
बैठक में रीता नैय्यर, मुकेश यादव्र, सचिन तोमर, कुमार गौरव श्रीवास्तव, विनय यादव, नीलेश यादव, प्रदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, शिवपूजन, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।