फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 05 Nov 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के मुंह से निवाला छीन लिया है। दाल, सब्जी एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बाद में पदाधिकारियों ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता से चुनाव के समय किए वादों को दनकिनार करते हुए आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। आम आदमी की थाली से दाल, सब्जी गायब हो गई है।
प्रदेश सचिव आदित्य यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेस विधायक अजय राय के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर रासुका में गिरफ्तार कर जेल भेज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर अध्यक्ष आराधना गुप्ता ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन

किशन बहादुर उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष डॉ. उमेश टिंगल ने भी विचार व्यक्त किए। नगर अध्यक्ष भोगांव फीरोज खान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आपसी सद्भाव, एकता और अखंडता को कायम रखने का कार्य किया है।
इस मौके पर रनवीर सिंह पाल, राजवीर सिंह चौहान, मुंशी लाल शाक्य, मनोज चतुर्वेदी, कैलाश उपाध्याय, इकरार इलाही, दीपचंद्र, हरिओम कश्यप, सुघर सिंह कठेरिया, गोपाल कुलश्रेष्ठ, नदीम खान, सुरेश राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें