फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 20 Jan 2026 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 20 कलेक्ट्रेट पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मैनपुरी। बनारस के मणिकर्णिका घाट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारी ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर घाट मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने, घाट के पुनर्निर्माण, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा की पुनर्स्थापना कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष भीमसेन कठेरिया ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से बनारस के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को 10 जनवरी को अचानक ध्वस्त करा दिया गया। घाट का जीर्णोद्धार वर्ष 1791 में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने कराया था। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्व रखता था। आरोप है कि ध्वस्तीकरण के दौरान लोकमाता की प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचाया गया।कांग्रेस कमेटी ने मणिकर्णिका घाट मामले में लापरवाही की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, घाट का पुनर्निर्माण कराने, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा की पुनर्स्थापना, घाटों के साैंदर्यीकरण का कार्य काशी के सम्मानित धर्माचार्यों और काशीवासियों के साथ विचार-विमर्श के उपरांत कराने की मांग की है।
इस दौरान पीसी चतुर्वेदी, गौरव कुमार खेडा, नागेंद्र यादव, अनुपम शाक्य, डाॅ़ नवीन शर्मा, जितेंद्र राठौर, मोनू यादव, पंकज कुमार, वाजिफ अली, शेखर यादव, सुधीर यादव, मोहम्मद नदीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें