फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी के इस सरकारी स्कूल का हाल तो देखिए...सुबह 8:30 बजे तक नहीं खुला गेट, इंतजार कर रहे बच्चे

Wed, 30 Jul 2025 11:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के सुल्तानगंज के जलालपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों में आक्रोश है। आलम ये रहा कि सुबह 8.30 बजे तक  स्कूल का गेट नहीं खुला, बच्चे इंतजार करते नजर आए। 
विज्ञापन
स्कूल का गेट बंद, मैनपुरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के सुल्तानगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में बुधवार सुबह 8:30 बजे तक स्कूल का ताला नहीं खुलने से स्कूली बच्चे परेशान होते रहे। बच्चे समय पर स्कूल पहुंच गए थे, लेकिन शिक्षक नदारद थे, जिसके कारण उन्हें स्कूल के गेट पर ही इंतजार करना पड़ा। कुछ बच्चों ने तो थककर अपने स्कूल बैग गेट पर ही टांग दिए।
विज्ञापन


यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब सरकार 50 से कम बच्चों वाले प्राथमिक विद्यालयों को पड़ोसी स्कूलों में समायोजित करने का फैसला कर रही है, जिसका कुछ शिक्षक विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है कि जहां सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं, शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं।

ग्रामीणों का आक्रोश
जलालपुर निवासी बालक राम पाल ने बताया कि स्कूल में कार्यरत शिक्षक अक्सर देरी से आते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने कई बार शिक्षकों से समय पर आने का अनुरोध किया है, लेकिन उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है। एक अन्य ग्रामीण, मनोज कुमार ने कहा कि स्कूल आमतौर पर समय पर खुलता है, लेकिन आज एक भी शिक्षक नहीं आया। उन्होंने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें