मैनपुरी के बरनाहल कस्बे के जाटव मोहल्ले में घर के कमरे में पलंग पर सो रहीं मां-बेटी को सांप ने डस लिया। मां की उपचार के दौरान मौत हो गई। डेढ़ वर्षीय बच्ची गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
मोहल्ले के मुन्ना खां की 30 वर्षीय पत्नी आसमा सोमवार रात डेढ़ वर्षीय पुत्री परी के साथ कमरे में पलंग पर सो रही थीं। मंगलवार तड़के सांप किसी तरह कमरे में आया। पलंग पर सो रहीं आसमा और परी को डस लिया। गर्दन पर सांप के डसने से असहनीय दर्द से छटपटाती आसमा की चीख निकल गई। चीखपुकार सुनकर बाहर सो रहा पति मुन्ना व बच्चे कमरे में आ गए।
पलंग के नीचे सांप को देखकर सभी के होश उड़ गए। आसमा और परी को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह आसमा ने दम तोड़ दिया। वहीं, परी की हालत गंभीर बनी हुई है। इटावा के थाना सैफई पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराया।
मुन्ना खां के हैं पांच बच्चे, मजदूरी कर करते हैं भरण पोषण
मुन्ना खां की पत्नी की मौत के बाद अब चार बेटियों व एक पुत्र के देखभाल का जिम्मा उनके कंधे पर आ गया है। मुन्ना मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।