फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजना है मुझे सजना के लिए...

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करवाचौथ पर्व की तैयारियों को लेकर बुधवार को महिलाएं तैयारियों में जुटी रहीं। महिलाओं ने बाजारों में जमकर खरीददारी की, सजने-संवरने को ब्यूटी पार्लर का रुख किया। करवा के अलावा चूड़ी, साड़ियों और कास्मेटिक सामान की भी खरीदारी की। करवाचौथ की खरीदारी को लेकर बाजारों में सुबह से शाम तक जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन


इस बार करवाचौथ पर साड़ी से लेकर मैकअप को लेकर संजीदा दिख रही हैं। शिफॉन की साड़ी पर एंब्रॉयडरी वर्क महिलाएं खास पसंद कर रही हैं। वहीं कुछ महिलाएं लहंगा व नग जड़ित साड़ी पसंद की जा रही हैं। महिलाएं लाइट मैकअप को अधिक तरजीह दे रही हैं। इसके लिए ब्यूटी पार्लर संचालक कोंबो पैक दे रहे हैं। आठ सौ से लेकर साढ़े तीन हजार रुपये में हेयर स्टाइल, मैकअप, फैशियल व मसाज किया जा रहा है। ब्यूटी पार्लर संचालिका सोनी मिश्रा ने बताया कि इस बार महिलाएं लाइट मैकअप को पसंद कर रही हैं। अंशू ने बताया कि इस बार नेट की साड़ी खरीदी है, तो हिना ने बैलवेट की साड़ी। प्रीति ने बताया कि शिफान की साड़ी पर बैलवेट का पल्लू लगा महिलाओं द्वारा ज्यादा खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें