फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत इलाज से युवक की मौत पर हंगामा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्टेशन रोड स्थित एक क्लीनिक पर रविवार की सांय ग्रामीणों ने हंगामा काटा। इस दौरान चिकित्सक क्लीनिक बंद कर भाग गए। आरोप है कि गलत इलाज के चलते युवक की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगाें को शांत किया। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

रविवार की शाम 6:30 बजे के लगभग समीपवर्ती ग्राम खरपरी के ग्रामीण स्टेशन रोड स्थित एक क्लीनिक पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देख चिकित्सक क्लीनिक बंद कर चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि दीपू (28) पुत्र संतोष निवासी खरपरी को लगभग एक माह से बुखार आ रहा था। वह उक्त क्लीनिक पर इलाज के लिए पहुंचे तो चिकित्सक ने जांच कराकर इलाज शुरू कर दिया। गलत उपचार से दीपू की हालत और बिगड़ गई।
परिवारीजन दीपू को गंभीर हालत में गत दिनों सैफई अस्पताल ले गए। वहां की जांच रिपोर्ट और चिकित्सक की जांच रिपोर्ट में काफी अंतर था। वहां दीपू की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप था कि गलत इलाज के कारण ही दीपू की मौत हुई है। हंगामा की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाकर ग्रामीणों को वापस लौटा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि वह चिकित्सक से वार्ता करेंगे। यदि चिकित्सक की गलती है तो वह लोग तहरीर दें पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें