फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बिगड़ी महिला आयोग सदस्य की हालत

Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
फिर बिगड़ी महिला आयोग सदस्य की हालत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य रीता गुप्ता की हालत फिर से बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें 23 अक्तूबर को किसी जहरीले पदार्थ के  सेवन के कारण बिगड़ी हालत में भर्ती कराया गया था। बाद में उनका मेदांता गुड़गांव में इलाज कराया गया। सोमवार को वहां से लौटने के बाद मंगलवार को फिर से उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि गाड़ी में गलती से पानी समझकर केमिकल पी लिया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रीता गुप्ता 23 अक्तूबर को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष दीप सिंह पाल के साथ लखनऊ जा रही थीं, रास्ते में हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय जिला अस्पताल के रिकार्ड में भर्ती होने की वजह जहर का सेवन लिखा गया था। प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से रेफर कर दिया था। बाद में परिवारीजन उन्हें गुडगांव के मेदांता अस्पताल ले गए। उपचार कराने के बाद सोमवार को लौटीं रीता गुप्ता की हालत मंगलवार को फिर से बिगड़ गई। जिला अस्पताल के सीएमएस दुष्यंत त्यागी ने बताया कि पहले जब राज्य महिला आयोग की सदस्य को जिला अस्पताल लाया गया तो प्रतीत हो रहा था कि उनके शरीर में जहर पहुंच गया है। तब उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया था। मंगलवार को वे फिर से अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उनका उपचार मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों की सलाह के अनुसार ही चल रहा है।
-लखनऊ जाते समय प्यास लगने पर गाड़ी में रखी बोतल में भरा पेय पदार्थ पी लिया था। वह केमिकल था। इसके चलते हालत बिगड़ गई। अब स्वस्थ महसूस कर रही हूं।
रीता गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य
 -हम लोग साथ में लखनऊ जा रहे थे। प्यास लगने पर उन्होंने गाड़ी में रखी बोतल में रखे केमिकल को पानी समझ कर पी लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेदांता अस्पताल गुड़गांव में भर्ती कराया था। अब उनकी हालत सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप सिंह पाल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें