करहल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव मंगलवार देर शाम नगला कंस मे अपने भांजे अनुज प्रताप यादव के मंडप के कार्यक्रम में शामिल हुए और भात पहनाने की रस्म अदा की। उन्होंने कहा कि योगी ने गुरुआ वस्त्रों का अपमान किया है।
उन्होने कहा कि कि दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बची नहीं है ।
क्राइम मे दिल्ली पहले स्थान पर और उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है। पहले लोग गेरुआ वस्त्र धारण किए लोगों का सम्मान करते थे लेकिन अब योगी ने उन वस्त्रों का अपमान कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव तय समय पर होने चाहिए।
यह सरकार लोगों को धोखे मे रखेगी और एक दिन घोषणा हो जाएगी पंचायत चुनाव की इसलिए जिसे चुनाव लड़ना है वह अपनी तैयारी रख। समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी पूरी कर रखी है। इस मौके पर सांसद आदित्य यादव, सैफई ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व डीसीबी चैयरमैन डॉ. रामकुमार यादव, पूर्व विधायक मानिक चंद्र यादव, विशेष यादव आदि मौजूद रहे।