फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तीन सितंबर को मैनपुरी पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, 361 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Mon, 02 Sep 2024 08:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ तीन सितंबर को मैनपुरी पहुंचेंगे। यहां वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंने। साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। तो कई योजनाओं की सौगात देंगे। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मैनपुरी के बरनाहल पहुंचेंगे। यहां वह विभिन्न योजनाओं के पात्रों को ऋण वितरण के साथ ही छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित भी करेंगे। इसके साथ ही करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सोमवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। मंडलायुक्त आगरा रितु माहेश्वरी और आईजी आगरा रेंज दीपक कुमार ने बरनाहल पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने डीएम अविनाश कृष्ण सिंह और एसपी विनोद कुमार से तैयारियों की जानकारी ली।

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से 1.40 बजे एके इंटर कॉलेज बरनाहल स्थित हेलिपेड पर पहुंचेंगे। कॉलेज परिसर में ही बने पंडाल में वे विभिन्न योजनाओं के पात्रों को ऋण वितरण, छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण करने के साथ ही विकास परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 
 

जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल पर ही जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ सीएम बैठक करेंगे। बैठक के लिए लगभग 30 मिनट का समय आरक्षित किया गया है। बैठक खत्म होने के 30 मिनट तक मुख्यमंत्री यहीं रुकेंगे। इस दौरान वे अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। शाम को 3.50 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
 

मंडलायुक्त ने ली विभागवार जानकारी

मंडलायुक्त आगरा रितु माहेश्वरी और आईजी आगरा रेंज दीपक कुमार ने भी बरनाहल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने जनसभा स्थल और हेलिपेड का निरीक्षण कर तैयारी देखी। मंडलायुक्त ने जिले की सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली। वहीं यातायात को लेकर कहीं भी जाम की समस्या न हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।
 

इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, सीडीओ नेहा बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार, सीएमओ डॉॅ आरसी गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता, एसडीएम करहल नीरज द्विवेदी, सीओ करहल संतोष कुमार मौजूद रहे।
 

361 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरनाहल में 361 करोड़ की 379 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा एकीकृत बागवानी मिशन, प्रधानमंत्री सूक्ष्म लघु उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत 5 कृषकों को 2.07 करोड़ की वित्तीय सहायता देंगे। 
 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 135 स्वयं सहायता समूहों को 8.10 करोड़ की कैश क्रेडिट लिमिट, कस्टम हायरिंग सेंटर, फॉर्म मशीनरी बैंक योजना के तहत 4 किसानों कोकृषि यंत्रों की चाबी और 393 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन, टैबलेट वितरित करेंगे।
 
विज्ञापन

पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री भी रहेंगे मौजूद

सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहेंगे। दरअसल करहल उप चुनाव के लिए तीन मंत्रियों को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी दी गई है। इसमें पर्यटन मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री के अलावा राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह शामिल हैं। कार्यक्रम के बाद पर्यटन मंत्री लखनऊ चले जाएंगे तो वहीं उच्च शिक्षा मंत्री मैनपुरी सर्किट हाउस जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें