यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन जनपद शाखा के पदाधिकारियों ने दूसरे दिन भी डीआईओएस कार्यालय पर हड़ताल जारी रखी।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बिना शासनादेश के लिपिकों के स्थानांतरण होना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। मांगे पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। 22 सूत्रीय मांगों का समाधान सरकार को करना ही पड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रांतीय महामंत्री श्याममूर्ति तिवारी भी गांधी प्रतिमा जीओ पार्क लखनऊ में आमरण अनशन पर बैठें हैं।
जनपदीय सचिव कौशलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के समर्थन में मांगों को पूर्ण किए जाने तक एसोसिएशन की सभी पदाधिकारी, सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर योगेंद्र शुक्ला, पंकज यादव, केपी सिंह, बीडी गुप्ता, शैलेंद्र दुबे, प्रमोद श्रीवास्तव, अशोक यादव, रविंद्र यादव आदि हड़ताल पर बैठे रहे।