किशनी। थाना क्षेत्र के गांव बरिहार में दो पक्षों में मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अमित कुमार ने बताया कि 11 अगस्त की सुबह उसके बेटे अभिषेक को साहिल व नितिन निवासी डांडेहार घर से बुलाकर ले गए। बाद में वीरेंद्र सिंह, गौरव निवासी बदनपुर सहित तीन चार अज्ञात हमलावरों ने उसके बेटे साहिल और उसके दोस्त अभिषेक और नितिन को लात-घूंसों और डंडों से पीटा। गंभीर हालत में अभिषेक व नितिन को जिला अस्पताल तथा साहिल को सैफई रेफर किया गया है।
दूसरे पक्ष से वीरेंद्र सिंह निवासी बदनपुर ने बताया कि 11 अगस्त की सुबह साहिल, नितिन निवासी डांडेहार अपने दोस्त अभिषेक निवासी बरियार के साथ घर में घुस आए। बेटी से छेड़खानी करने लगे। बेटी के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।