फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कोर्ट से निकलते ही दो पक्षों में मारपीट

Mon, 15 Jun 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 1 दीवानी के बाहर हुए हमले में घायल राजेंद्र। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवार न्यायालय में तारीख लेने के बाद सोमवार दोपहर महिला और पति के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने धारदार हथियार से वार किए। जिसमें महिला के पिता सहित चार लोग घायल हो गए। दीवानी में तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। घायलों का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दीप खरपरी निवासी राजेंद्र सिंह ने पुत्री शैफाली उर्फ प्रतिभा की शादी 15 मार्च 2024 को थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव हाजीपुर के रहने वाले अमित कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दंपती के बीच झगड़े होने लगे। डेढ़ साल से शैफाली अपने मायके रह रही है पति से दीवानी स्थित परिवार न्यायालय में वाद चल रहा है। पति ने तलाक के लिए भी अर्जी दी है। सोमवार को दोनों पक्ष के लोग परिवार न्यायालय में तारीख के लिए आए थे। तारीख लेने के बाद दोपहर को जब दोनों पक्ष के लोग दीवानी गेट से बाहर आए तो उनके बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए।
अमित पक्ष ने धारदार हथियार से वार कर ससुर राजेंद्र सिंह, पत्नी शैफाली, साले राधे और सास विमला देवी को घायल कर दिया। घायल लोग भागते हुए दीवानी न्यायालय के अंदर पहुंचे तब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर स्थिति को संभाला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायलों को पहले कोतवाली ले गई। वहां से मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि दो पक्ष के बीच मारपीट हुई है। तहरीर पर जांच कर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 1 दीवानी के बाहर हुए हमले में घायल राजेंद्र। संवाद

फोटो 1 दीवानी के बाहर हुए हमले में घायल राजेंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें