फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाएं और कर्मचारी नदारद देख प्रभारी मंत्री का चढ़ा पारा

Sat, 20 May 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
अव्यवस्थाएं और कर्मचारी नदारद देख प्रभारी मंत्री का चढ़ा पारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास एवं प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को जिला अस्पताल, डीआईओएस और बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी जगह अव्यवस्थाएं और कर्मचारी अनुपस्थित देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने विभागाध्यक्षों को हालात सुधारने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि यदि व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री गिरीश यादव ने महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय पुरुष, महिला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला, बाल रोग, सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से हालचाल जाना। इस दौरान मरीजों ने बताया कि चिकित्सक बाहर की दवाएं लिखते हैं मजबूर में उन्हें वहां से दवाएं लानी पड़ती हैं। शौचालय में गंदगी मिली। महिला अस्पताल के गेट के पास नाली में गंदगी भरी थी। यही नहीं दिव्यांगों के शौचालय में ताला लटका था।  
प्रभारी मंत्री ने अस्पताल की किचन में पहुंचकर मीनू के अनुसार भर्ती मरीजों का खाना उपलब्ध कराने की जानकारी की। वहां मौजूद महिला संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकी। कई महिला तीमारदारों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सीएमएस से कहा कि वह स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएं। मरीजों को मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए। बंद पैकिट दूध मुहैया कराया जाए। प्रतिदिन बेड के बिस्तर बदले जाएं। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। बीएसए कार्यालय में गंदगी पर नाराजगी जताई। साथ ही कार्यालय में कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर चेतावनी दी। यहां तीन कर्मी बिना अवकाश के कार्यालय से अनुपस्थित मिले। कार्यालय में भ्रमण पंजिका नहीं थी। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी भ्रमण पंजिका अपडेट नहीं मिली।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाधिकारी यशवंत राव, पुलिस अधीक्षक राजेश एस, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी  एके श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें