फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बदलता मौसम सांस के मरीजों के लिए बन रहा आफत, इलाज के दौरान दो की मौत; हालत नाजुक होने पर पांच रेफर

Tue, 15 Oct 2024 06:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बदलता मौसम सांस के मरीजों के लिए आफत बन रहा है। इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। हालत नाजुक होने पर पांच मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मौसम में हो रहा परिवर्तन सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। जिला अस्पताल में लगातार सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल में भर्ती दो मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 1352 मरीज पहुंचे। इनमें से 38 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। पांच मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। 

शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी सुशीला (76) पत्नी रमेश चंद्र को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मंगलवार की सुबह गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा औंछा निवासी अनिल कुमार (35) पुत्र सुदामा भी पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत से पीड़ित था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। मंगलवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान अनिल ने दम तोड़ दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों की मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें