मौसम में बदलाव से सीओपीडी से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को जिला अस्पताल में सीओपीडी से गंभीर हालत होने पर 16 रोगी उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से तीन की हालत गंभीर देख भर्ती कराया गया। वहीं 13 को चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज दिया।
जिले में (क्रोनिक ऑक्स्ट्रक्टिव पलमोनरी डिजीज) से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को इमरजेंसी में एलाऊ के बिरतिया निवासी सीता देवी (60), नगर के बालाजीपुरम निवासी रमा सिंह (70) और खरगजीत नगर निवासी रामदत्त (80) को सीओपीडी से गंभीर हालत में भर्ती कराया । वहीं मंगलवार को जिला अस्पताल में सीओपीडी से पीड़ित होने पर 13 रोगियों को चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज दिया। अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. एके उपाध्याय का कहना है कि मौसम में आए बदलाव से सांस नलिकओं में संकुचन के चलते रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
22 दिन में पांच की गई जान
मैनपुरी। सीओपीडी से पीड़ित होने पर 22 दिन में पांच लोगाें की मौत हो चुकी है। फिजीशियन डा. जेजे राम का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते सांस रोगियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे रोगियों को तत्काल कुशल चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
लक्षण
- चलने के बजाय लेटने में सांस का अधिक फूलना
- मनुष्य के शरीर में और चेहरे पर सूजन आना
- शरीर में हल्का बुखार रहना
बचाव
- सीओपीडी रोगी नमक कम खाएं
- सांस फूलने पर कुशल चिकित्सक से जांच कराएं
- समय-समय पर ईसीजी और ब्लड प्रेशर चैक कराएं