फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड को पीटकर नकदी मोबाइल लूटा

Thu, 18 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
होमगार्ड को पीटकर नकदी मोबाइल लूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र निवासी होमगार्ड को बुधवार रात ड्यूटी पर जाते समय हथियारों से लैस बदमाशों ने पीटकर अधमरा कर दिया। बेहोशी की हालत मेें उसकी जेब में रखे करीब चार हजार की नकदी, दो मोबाइल और वर्दी लूट ले गए। होश आने पर होमगार्ड ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गांव नगला दीपा निवासी अजय पाल होमगार्ड है। बुधवार को उसकी ड्यूटी थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगी थी। रात करीब आठ बजे वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। तभी विद्यालय से कुछ दूरी पर उसे चार हथियारों से लैस बदमाशों ने पकड़ लिया। उसे खींचकर खेत में ले गया वहां उसको लात घूंसों और असलाह से मारपीट कर अधमरा कर दिया। होमगार्ड के बेहोश हो जाने के बाद बदमाश उसकी जेब में रखी करीब चार हजार की नकदी, दो मोबाइल और वर्दी लूट ले गए। काफी देर बाद जब उसे होश आया तो उसने थाना पुलिस के सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें