फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष सहित पांच के विरुद्ध केस दर्ज, प्रधान को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Fri, 07 Nov 2025 12:30 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

प्रधान का आरोप है कि जब विरोध करते हुए कहा कि इसमें ग्रामीणों का हित नहीं है। इस बात पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी प्रधान ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्हें स्कूल में बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई। वह लोग नाला निर्माण न कराने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घिरोर क्षेत्र के नगला मोहन निवासी प्रधान अखलेश सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में कोसमा मुसलमीन के प्रधान हैं। उनके पास मनोज यादव का फोन आया, कहा कि आप स्कूल आ जाओ कुछ बात करनी है। वह अपने कार चालक प्रवेश कुमार के साथ गांव स्थित विद्यालय में चले गए। वहां अरमान कौशर, सद्दाम, आमिर निवासी कोसमा मुसलमीन, अतुल कुमार निवासी भैंसामई और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार मौजूद थे। 

इन लोगों ने कहा कि जो नाला हमने बंद किया है, उस पर तुम कोई काम नहीं करोगे। जब उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि इसमें ग्रामीणों का हित नहीं है। इस बात पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी। उनका फोन छीनने की कोशिश की। उन्हें और चालक को स्कूल में बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


किसी तरह जान बचाने के लिए वह लोग स्कूल की बाउंड्री कूद कर भागे। पुलिस ने शिकायत पर यूपीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष सहित अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें