फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने के मामले में 204 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में तखरऊ नहर में मछुआरे के डूबने व शव मिलने के बाद हंगामा, चौकी पर तोड़फोड़ और एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों सहित 204 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कुर्रा थाने में तैनात एसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 12 फरवरी की शाम को एक व्यक्ति तखरऊ नहर में कूद गया था, जिसको निकालने के लिए आसपास के तीन लोग बचाव के लिए पहुंचे, मगर कामयाब नहीं हो सके। जिसके बाद मछुआरे राजू कश्यप निवासी गांव सड ने कहा कि वह मछली पकड़ने का काम करता है। तैराकी में इनाम भी जीता है। इसके बाद नहर में छलांग लगा दी थी। मगर, दोनों ही डूब गए, बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। राजू का कोई पता नहीं लगा, तभी करीब 200 लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने तखरऊ नहर पुल पर जाम लगाया। इस बीच अतुल कश्यप निवासी नगला तुर्क सहादतपुर कुरावली, राज कुमार उर्फ राजू यादव निवासी नगला अलाई थाना करहल, विनय कश्यप निवासी नगला पांडेय थाना बेवर, विकास निवासी नगला धनसिंह थाना कुर्रा ने लोगों को भड़काया। इन लोगों ने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
जाम लगाए लाेगों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की करते हुए गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ ही चेक पोस्ट में घुस कर कुर्सियां तोड़ दी थीं। उप-निरीक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपी सहित 204 लोगों के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम, बलवा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
सीसीटीवी से होगी जाम लगाने वालों की पहचान
पुलिस ने जाम लगाकर हंगामा करने वाले 204 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, चार लोगों के नाम व पते सामने आ चुके हैं। वहीं शेष करीब 200 लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान का कार्य कर रही है।
दो दिन बाद मिला था शव
इस घटना के बाद 14 फरवरी की शाम नहर में कूदे युवक का शव सैफई जनपद इटावा में मिला। अगले दिन 15 फरवरी को विलिंदा झाल के पास राजू कश्यप का शव मिल गया। जिसके बाद राज कुमार उर्फ राजू यादव ने करीब 50-60 लोगों को पुल पर एकत्रित किया। शव को लेकर आगरा -लखनऊ एक्सप्रेसवे 96 किमी पर सभी के साथ हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जाम लगाए लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें