फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: साइकिल सवार को बचाने में खंभे व ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार

Wed, 01 Jul 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 16 टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुई वैगनआर कार। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित स्कॉर्पियो सोमवार की रात बिजली के खंभे व ट्रांसफाॅर्मर से टकराई। चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। खंभा व ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो की गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीनगर निवासी गौरव सिंह स्कॉर्पियो कार से मैनपुरी से भोगांव जा रहे थे। नगला चुन्नी के समीप अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और ट्रांसफाॅर्मर से जा भिड़ी। खंभा और ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। चालक गौरव सहित तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। गौरव और एक अन्य घायल को आगरा रेफर कर दिया गया।
जेई ने दर्ज कराई प्राथमिकी
भोगांव। सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र मैनपुरी के अवर अभियंता प्रपेंद्र सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि दुर्घटना में विद्युत खंभा और ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। विभाग को करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो कारों की भिड़ंत से लगा जाम
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के यादव नगर चौराहे पर मंगलवार सुबह को दो कारों की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। वैगनआर कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चौराहे पर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। किशनी क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर निवासी राधामोहन अपनी वैगनआर कार से कुसमरा की ओर आ रहे थे। काले रंग की थार कार मैनपुरी की ओर मुड़ी। किशनी की ओर से आ रही वैगनआर अनियंत्रित हो गई और थार के पिछले हिस्से से जा टकराई। वैगनआर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर यातायात सुचारु कराया। पुलिस चालक को चौकी ले गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने पर उन्हें जाने दिया गया। संवाद

फोटो 16 टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुई वैगनआर कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें