आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार को भारी बारिश के बीच एक कार डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि कार में सवार चालक अनिल दीप और उनके परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं।
मैनपुरी के करहल में सोमवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भारी बारिश के बीच एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
बिहार की राजधानी पटना के थाना कंकड़बाग निवासी अनिल दीप अपनी बहन और भाई को दिल्ली से पटना ले जा रहा था। जैसे ही उनकी कार माइलस्टोन 92.4 के पास पहुंची, तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि भारी बारिश के चलते वे कार से नियंत्रण खो बैठे। कार डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक और उसके परिवार को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश और फिसलन के कारण एक्सप्रेस वे पर यह हादसा हुआ।