बिछवां। सोमवार शाम लगभग चार बजे जीटी रोड पर एक ट्रक और कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सभी की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान जीटी रोड पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।
सोमवार चार बजे जीटी रोड पर नगला इमलिया के पास एक ट्रक और केंटर में भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रक दिल्ली से बिहार जा रहा था। वहीं केंटर कानपुर से दिल्ली जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी को दोनों गाड़ियों के चालक उसमें ही फंसे रह गए। बाद में मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी प्रकार उन्हें बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में केंटर का चालक विजेंद्र, हेल्पर गुलाब सिंह, ट्रक चालक डबलू और ट्रक में बैठीं सरिता, प्रीति, शिवानी निवासी शहद पुर दिल्ली शामिल हैं। हादसे के बाद जीटी रोड पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।