फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मिड लाइन असेसमेंट परीक्षा में गणित के प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी

Tue, 16 Dec 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 27 परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार।
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के निर्देश पर सोमवार को जिले के 23 राजकीय कॉलेजों में मिड लाइन असेसमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 1125 छात्र-छात्राओं में से 1018 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। गणित के प्रश्नों में परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने चार केंद्रों पर परीक्षा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जनपद के 23 राजकीय माध्यमिक विद्यालय में ओएमआर आधारित मिड लाइन असेसमेंट का आयोजन हुआ। हिन्दी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुई। प्रत्येक विषय से 15-15 (कुल 60) प्रश्न पूछे गए। इसके लिए 90 मिनट का समय निर्धारित था। जिले के 23 राजकीय विद्यालय में कक्षा 9 में अध्ययनरत 1125 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 1018 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। 107 छात्र-छात्राएं अनुपास्थित रहे।
परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा रोशनी ने बताया कि गणित के सवाल कठिन रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज मैनपुरी, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर काॅलेज मैनपुरी, राजकीय हाईस्कूल रतनपुर बरा एवं राजकीय बालिका इंटर काॅलेज किशनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा शांतिपूर्वक होते हुए मिली। परीक्षा के बाद संबंधित विद्यालय के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों के ओएमआर स्कैन कर परख एप पर अपलोड किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें