मैनपुरी। विकासखंड सुल्तानगंज के गांव देवगंज में मुंह-पका, खुर-पका की बीमारी पशुओं में फैल रही है। कई पशु इस बीमारी से ग्रसित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रन्नो देवी श्रीवास्तव के भैंस के बच्चे की मुंह पका से, इंद्रवीर चौहान की गाय की मुंह-पका और खुर-पका से मौत हो गई। कई ग्रामीणों के पशु बीमारी से ग्रसित हैं। ग्राम प्रधान कोतवाल शाक्य, मोनू परिहार, कृष्णवीर परिहार का कहना है कि गांव में अगर शिविर लगवाया जाए तो संबंधित कर्मचारियों की टीम से पशुओं का उपचार करके उनको बीमारी से निजात दिलाई जा सकती है।