चौधरी सूरज सिंह महाविद्यालय में सात दिवसीय एनसीसी शिविर चल रहा है। शिविर के पांचवें दिन कैडेट्स को ड्रिल और फायरिंग करना सिखाया गया। इसके साथ ही कार्यों को समय पर करने की सीख दी गई।
रविवार को एनसीसी शिविर में कर्नल तरसेम सिंह के नेतृत्व में बालक एवं बालिका दोनों वर्ग के कैडेट्स को ड्रिल फायरिंग करना सिखाया गया। कैडेट्स को सटीक निशाना और समय पर ट्रिगर दबाना सिखाया गया। उसके बाद कैडेट्स को एकत्र कर समय के अनुसार कार्य करने की सीख दी गई। उन्होंने कहा कि समय से कार्य करने वाले हमेशा अपनी मंजिल पहुंचते हैं। कैडेट्स को अपने नियमित समय के अनुसार दिनचर्या के काम करना चाहिए।
सूबेदार हरजीवन सिंह ने कहा कि समय से सभी कार्य पूर्ण करने से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं। सेना में समय की बहुत कीमत है। वहीं ड्रिल फायरिंग के दौरान कैडेट्स का उत्साह देखता ही बन रहा था। इस मौके पर सीबी थापा, सूबेदार रामप्रताप, संजोग मल, सविता, महेश्वरी वर्मा, अशोक, उमेश थापा, अवधेश यादव, रवि प्रताप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।