फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न देकर डीलर कर रहा कालाबाजारी

Sat, 21 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
राशन न देकर डीलर कर रहा कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील सदर के नगला गहियर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से राशन न देकर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। डीएम ने जांच करा डीलर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगला गहियर के ग्रामीण शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय के बाहर प्रर्दशन कर डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है राशन डीलर समय से ग्रामीणों को राशन नहीं देता है। राशन की कालाबाजारी करने के साथ ही जिनको राशन देता है उनके साथ घटतौली भी करता है। राशन की निर्धारित दरों से अधिक वसूल करता है। उपभोक्ताओं द्वारा की गई शिकायत पर अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। ज्ञापन में राशन डीलर की जांच कराए जाने की मांग की गई है। डीएम चंद्रपाल सिंह ने डीएसओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को जांच के बाद दोषी पाए जाने पर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सोमवती, सावित्री, आरती, रामादेवी, मुनीष, सुनीता, ऊषा, सुदामा देवी, इंद्रवती, मालती, धनदेवी, रामप्यारी, धर्मेंद्र, अरुण, सुरेंद्र, अशोक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें