फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रात में 25, दिन में 35 सवारी पर आगे बढ़ेंगे बसों के पहिए

Sun, 07 Dec 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 32 भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवहन निगम को घाटे से बचाने के लिए रात में 25 से कम यात्री होने पर बस का संचालन नहीं कराया जाएगा। इसी तरह दिन में बस में 35 सवारियों का होना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी डिपो के बेड़े में 65 बसे हैं। इन बसों से 15 नवंबर से पहले तक प्रतिदिन तीन हजार से चार हजार यात्री सफर करते थे। सर्दी की शुरुआत के बाद इनकी संख्या घटकर 2500 से तीन हजार रह गई है। रात में अधिकतर बसें खाली आ-जा रहीं हैं। डिपो की ओर से सबसे व्यस्त माने जाने वाले दिल्ली और आगरा मार्ग पर भी यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इसके चलते मैनपुरी डिपो के अधिकारियों ने रात में न्यूनतम 25 और दिन में 35 सवारियों के बिना मार्ग पर बस न भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
वर्जन
सर्दी बढ़ने से रात के समय यात्रियों की संख्या में कमी आई है, निगम के घाटे को देखते हुए रात के समय बसों में न्यूनतम 25 और दिन में 35 सवारियों का होना अनिवार्य है। न्यूनतम सवारियों के बिना बस संचालन न करने के निर्देश चालक-परिचालकों को दिए गए हैं। - संजीव कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें