फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रैली में जा रहे बसपा कार्यकर्ताओं की बस पेड़ से टकराई...मच गई चीखपुकार, 10 लोग घायल; नशे में था चालक

Thu, 09 Oct 2025 07:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

लखनऊ में रैली में शामिल होने जा रहे बसपा कार्यकर्ताओं की बस पेड़ से टकरा गई। इससे चीखपुकार मच गई। 10 कार्यकर्ता घायल हो  गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार रात को एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 10 बसपा कार्यकर्ता घायल हो गए। वह सभी लखनऊ में बृहस्पतिवार को आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से भागे चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जिले के बसपा कार्यकर्ता बुधवार रात को प्राइवेट बस में सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। देर रात बस जब रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंची, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराती हुई पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे के दाैरान बस में मौजूद बसपा कार्यकर्ताओं में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच चालक मौके से भाग निकला।

 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर आई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुए 10 बसपा कार्यकर्ताओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल हुए जयवीर ने बताया कि चालक शराब के नशे में था, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें