फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खेत गए किसान को सांड ने हमला करके पटक-पटककर मार डाला, घर में मची चीख पुकार

Sun, 29 Sep 2024 05:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में खेत गए किसान को सांड ने हमला करके पटक-पटककर मार डाला। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
सांड (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में वृद्ध किसान शनिवार की रात खेत पर शौच के लिए गया थे। वहां सांड ने हमला बोल दिया। वृद्ध को पटक-पटककर अधमरा कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में वृद्ध ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


घटना बिछवां थाना क्षेत्र के गांव बुर्रा की है। गांव निवासी किसान खुशीराम (75) शनिवार की रात को घर से कुछ दूर ही खेत में शौच के लिए गए थे। खेत को जाने वाली पगडंडी पर उन्होने एक खेत में कुछ हलचल देखी। वृद्ध जब तक कुछ समय पाते, अचानक पीछे से आए सांड ने उन पर हमला बोल दिया। 

सांड के हमले से वृद्ध जमीन पर गिर गए और जान बचाने के लिए भाग भी नहीं सके। सांड ने वृद्ध खुशीराम को सींग से उठाकर पटका। उनके शरीर में सींग गड़ा दिए। चीख पुकार सुनकर आसपास खेत में मौजूद कुछ ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


वृद्ध को घायल अवस्था में देख तुरंत ही लाठी डंडा फावड़ा लेकर बचाने के लिए दौडे़। ग्रामीणों ने वृद्ध पर हमला करने वाले सांड को खदेड़ने के बाद घायल खुशीराम के परिजन को जानकारी दी। आनन फानन परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 

परिजन एंबुलेंस से वृद्ध किसान को ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही खुशीराम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची। मृतक के परिजन से जानकारी ली। वृद्ध किसान के शव का रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। हादसे में वृद्ध की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें